PNB Special FD Scheme: आप लोगों ने कई तरह की एफडी देखी होगी। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी एफडी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें आपको केवल 666 दिनों के लिए निवेश (Investment) करना होता हैं। जबकि, इतने कम समय के लिए निवेश करने पर आपको तगड़ा ब्याज भी दिया जाता है।
यदि आप शॉर्ट टर्म के लिए पैसे जमा करने की चाहत रखते हैं, तो आप पंजाब नेशनल बैंक द्वारा चलाई जा रही इस स्पेशल एफडी स्कीम (Special FD Scheme) में जरूर निवेश कर सकते हैं। अगर आपको इस स्कीम से जुड़ी हुई अधिक जानकारी पता नहीं हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
पीएनबी की 666 दिनों की एफडी के बारे में जानकारी
दोस्तों पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 666 दिनों की स्पेशल स्कीम संचालित की जा रही है। आपको इस स्कीम में 666 दिनों के लिए पैसे जमा (Money Deposit) करने होते हैं। जिस पर सामान्य नागरिकों को 7.30 प्रतिशत ब्याज दर दिया जाता है और वहीं वरिष्ठ नागरिकों को सालाना 7.80 फ़ीसदी ब्याज प्रदान किया जाता है।
इस योजना का नाम पीएनबी 666 एफडी स्कीम (PNB 666 FD Scheme) हैं। आप नजदीकी पीएनबी शाखा में जाकर ऑफलाइन तरीके से या फिर इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) के माध्यम से अकाउंट खोल सकते हैं। निवेश करने के बाद आपको प्री-मेच्योर विड्रोल की सुविधा दी जाती हैं। जबकि, लोन की सुविधा भी मिलती हैं।
1 लाख रुपए पर कितना रिटर्न मिलेगा
अगर आप 666 दिनों वाली एफडी स्कीम में 1 लाख रुपए जमा करते हैं, तो आपको 7.30 प्रतिशत प्रति वर्ष ब्याज दर से परिपक्वता पर 14 हजार 320 रुपए का ब्याज मिलेगा। जबकि, परिपक्वता राशि 1 लाख 14 हजार 320 रुपए मिलेगी।
666 दिनों के लिए 2 लाख की FD पर कितना रिटर्न मिलेगा?
मान लीजिए आपके पास निवेश करने के लिए 2 लाख रुपए की रकम हैं, तो आपको 7.30 फ़ीसदी दर से अकाउंट परिपक्व होने के बाद 28 हजार 640 रुपए का केवल ब्याज मिलेगा।
वहीं पूरी परिपक्वता राशि 2 लाख 28 हजार 640 रुपए मिलेगी और हां अगर आप आज के इस दिन निवेश (Investment) करते हैं, तो यह अकाउंट 11 मई 2027 को मेच्योर हो जाएगा।
3 लाख की एफडी करने पर मिलेगा इतना रिटर्न
अब हम बात करते हैं कि यहां पर 3 लाख रुपए की एफडी करने पर आपको कितना रिटर्न मिलेगा। तो देखिए यहां पर यदि आप 666 दिनों के लिए 3 लाख रुपए फिक्स्ड डिपॉजिट करते हैं।
तो आपको 7.30 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से मैच्योरिटी पर 42 हजार 960 रुपए का फिक्स्ड ब्याज ((Fixed Interest) मिलता है और परिपक्वता राशि 3 लाख 42 हजार 960 रुपए मिलती हैं।