Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

बिना जिम इक्विपमेंट्स के कर सकते हैं ये 5 एक्सरसाइज, तेजी से कम होगा वजन

Published On: July 15, 2025
Follow Us

Workout Without Equipment In Hindi: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण मोटापा एक गंभीर समस्या बन चुका है। आज के समय में अधिकतर लोग अपने बढ़ते मोटापे से परेशान हैं। शरीर का बढ़ा हुआ वजन न केवल देखने में बुरा लगता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बनता है। वजन घटाने के लिए लोग तरह-तरह के डाइट प्लान फॉलो करते हैं और जिम में जाकर वर्कआउट भी करते हैं। लेकिन कुछ लोगों के पास जिम जाने का टाइम नहीं होता है। अगर आप भी अपने बिजी शेड्यूल के कारण जिम नहीं जा सकते हैं, तो घर पर ही मौजूद कुछ सामान की मदद से एक्सरसाइज कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप बिना जिम एक्विपमेंट की मदद के कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

चेयर डिप्स
आप कुर्सी की मदद से चेयर डिप्स एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कुर्सी के किनारे पर बैठें और दोनों हाथों को किनारों पर रखें। अब अपने पैरों को आगे की ओर बढ़ाएं और कुर्सी के किनारे से शरीर को नीचे की ओर झुकाएं। उसके बाद कोहनियों को 90 डिग्री तक मोड़ें और फिर शरीर को ऊपर उठाएं। इसके 10-12 के 3 सेट दोहराएं।

वाटर बॉटल से करें बाइसेप कर्ल्स
आप चाहें तो वाटर बॉटल पानी की बोतलों को डंबल के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए अपने दोनों हाथों में 1-2 लीटर की पानी बोतल पकड़ें। अब अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई पर रखें और पीठ सीधी रखें। अपनी कोहनी को स्थिर रखते हुए बोतलों को ऊपर की ओर कर्ल करें। फिर धीरे-धीरे वापस नीचे लाएं। इसके 12-15 के 3 सेट दोहराएं।

बैग के साथ करें स्क्वाट्स
आप बैग में ढेर सारा सामान भरकर स्क्वाट्स कर सकते हैं। इसके लिए बैग को कंधे पर लटकाएं। अपने दोनों पैरों को कंधे की चौड़ाई पर रखें। हाथों को सामने की तरफ खोलकर रखें। अब धीरे-धीरे नीचे की ओर झुकें जैसे कि आप कुर्सी पर बैठ रहे हों। इस दौरान घुटनों को न मोड़ें और पीठ को सीधा रखें। फिर वापस ऊपर की ओर उठें। इसके 12-15 के 3 सेट दोहराएं।

पिलो से करें रशियन ट्विस्ट्स
आप घर पर पिलो की मदद से रशियन ट्विस्ट्स एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसके लिए जमीन पर बैठ जाएं। अपने घुटनों को मोड़ें और पैरों को फर्श पर रखें। एक तकिए को दोनों हाथों से पकड़ें। अपनी पीठ को थोड़ा पीछे की ओर झुकाएं। अब तकिए को एक ओर से दूसरी ओर घुमाएं। इसके 12-15 के 3 सेट दोहराएं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealth इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है

Vandanathakur

lndcollege.in - MCA Graduate | Age: 25 | Languages: Hindi & English Experienced content creator with 5+ years in the field of educational news, government job updates, public welfare schemes, and career guidance. Passionate about delivering accurate and helpful information to empower students and job seekers across India.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment